भुवनेश्वर। 28 दिसंबर को कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस को मनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित हुई। स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाव–भारत बचाव आंदोलन करने के लिए निर्देश को ध्यान में रख कर इसे सफल बनाने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक सुबह 10.30 बजे पार्टी कार्यालय नें ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भारत बचाओ-संविधान बचाव पदयात्रा निकाली जाएगी। केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति, आर्थिक मंदी, महिलाओं के साथ दुष्कर्म आदि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक लागू किया है। पदयात्रा के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधि दल राज्यपाल प्रो गणेशीलाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को शामिल होने के लिए अनुरोध किया जाएगा।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
