Home / Odisha / एमसीएल की मेजबानी में अखिल भारतीय सेक्टर गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ

एमसीएल की मेजबानी में अखिल भारतीय सेक्टर गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ


संबलपुर। महानदी कोलफील्डस लिमिटेड के महानदी गोल्फ क्लब में अखिल भारतीय गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है। एमसीएल की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक तकनीकी विनय दयाल ने किया। अनावरण समारोह में एमसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भोलानाथ शुक्ला, निदेशक तकनीकी/संचालन ओपी सिंह, निदेशक वित्त के आर वासूदेवन एवं निदेशक कार्मिक केशव राव भी विशेष अतिथि के तौरपर उपस्थित थे। प्रतियोगिता में एनएलसी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस, एलआईसी, पारादीप पोर्ट ट्रष्ट, कोल इंडिया लिमिटेड, साउथ इष्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड एवं एमसीएल के गोल्फरों ने भाग लिया है। दो दिनों तक चलनेवाला यह प्रतियोगिता नेट स्कोर के आधार पर खेला जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …