Home / Odisha / दिसंबर के अंत तक पूरी होगी राज्य भाजपा की सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया – अरुण सिंह

दिसंबर के अंत तक पूरी होगी राज्य भाजपा की सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया – अरुण सिंह

भुवनेश्वर। दिसंबर माह के अंत तक प्रदेश भाजपा की सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी। इसी माह के अंत तक प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष का चुनाव भी हो जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए एक मतदाता सूची होती है। इस मतदाता सूची में पार्टी के जिलाध्यक्ष व राज्य परिषद के सदस्य रहते हैं। इस सूची के सदस्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें अंदरुनी लोकतंत्र है । और किसी पार्टी में अंदरुनी लोकतंत्र नहीं है। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा यह अभी से कहा नहीं जा सकता । इसका चुनाव इसके लिए तैयार मतदाता सूची के सदस्य ही करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

किसी भी राज्य का आधिकारिक रूप से नहीं हो सकता विशेष गीत या ध्वज

‘बंदे उत्कल जननी’ विवाद पर जय नारायण मिश्र ने तोड़ी चुप्पी  सुप्रीम कोर्ट का फैसला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *