Home / Odisha / बीजद विधायक दल की बैठक 13 नवंबर को

बीजद विधायक दल की बैठक 13 नवंबर को

भुवनेश्वर – आगामी 13 नवंबर को ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ हो रहा है । विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन के पहले दिन यानी 13 नवंबर की सुबह बीजू जनता दल की विधायक दल की बैठक आयोजित होगी । बीजू जनता दल से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि विधायक दल की बैठक विधानसभा के 54 नंबर प्रकोष्ठ में आयोजित होगी ।  मुख्यमंत्री तथा बीजद विधायक दल के नेता नवीन पटनायक इस बैठक में अध्यक्षता करेंगे । बैठक में इस सत्र में पार्टी का रुख क्या होगा और किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, इस पर विचार विमर्श होगा ।

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …