भुवनेश्वर – राज्य में गत 24 घंटों में 2604 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 259541 हो गई है। अभी तक राज्य में 232988 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 25428 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 2604 नये मामलों में से 1511 संगरोध से हैं, जबकि 1093 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं।
सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 385 नये मामले सामने आये हैं।
अनुगूल जिले से 216, बालेश्वर जिले से 164, बरगढ़ जिले से 90, भद्रक जिले से 50, बलांगीर जिले से 64, बौध जिले से 31 तथा कटक जिले से 209 नये मामले सामने आये हैं।
इसी तरह देवगढ़ जिले से 13, ढेंकानाल जिले से 33, गजपति जिले से 8, गंजाम जिले से 29, जगतसिंहपुर जिले से 84, जाजपुर जिले से 113 ,झारसुगुड़ा जिले से 57, कलाहांडी जिले से 76, कंधमाल जिले से 38, केन्द्रापड़ा जिले से 70, केन्दुझर जिले से 51 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
कोरापुट जिले से 31, मालकानगिरि जिले से 57. मयूरभंज जिले से 122, नवरंगपुर जिले से 60, नय़ागढ़ जिले से 35, कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। नुआपड़ा जिले से 95, पुरी जिले से 49, रायगड़ा जिले से 21, संबलपुर जिले से 49, सोनपुर से 49 तथा सुंदरगढ़ जिले से 186 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में 74 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
