भुवनेश्वर – मयूरभंज जिले के बारिपदा सदर थाना क्षेत्र के ज्योतिपुर के पास एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार व्यक्यियों की मौत हो गई है । य़ह हादसा सोमवार तड़के हुई। मृतकों की पहचान गौतम महंत व अजीत महंत के रुप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटामुंडिया गांवों के दोनों व्यक्ति एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हातीकोट गांव गये थे एवं एक बाइक के जरिये लौट रहे थे। ज्योतिपुर के पास जंगल के रास्ते पर जाते समय किसी अज्ञात वाहन के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। वे बाइक से नीचे गिर गये। उनके दोस्त उनके पीछे आ रहे थे। उन्होंने दोनों को जमीन पर पडे़ देखा। उसके बाद उन्होंने तुरंत एंबुलैंस बुलाकर बारिपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मु मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है तथा मामले की जांच में जुटी है।
Check Also
चक्रवात अकवान ओडिशा से छत्तीसगढ़ पहुंचा
निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील, असर कमजोर बालेश्वर में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर बारिश, नयागढ़ …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
