Home / Odisha / ओडिशा में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे

  •     कंधमाल का जी उदयगिरि रहा सबसे अधिक ठंड, पारा 8.4 डिग्री पर पहुंचा

  •     भुवनेश्वर 15 डिग्री से नीचे फिसला

  •     राज्य के 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज

  •     आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना

भुवनेश्वर। राज्य में सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। रविवार को ओडिशा में इस मौसम का पहला 10 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया। कंधमाल जिले का जी उदयगिरि 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि दरिंगबाड़ी में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह वर्ष 2025 में पहली बार है जब राज्य में पारा 10 डिग्री से नीचे गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य के 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। इनमें फुलबाणी (11 डिग्री सेल्सियस), झारसुगुड़ा (11.6 डिग्री सेल्सियस), किरेई (12.2 डिग्री सेल्सियस), सेमिलिगुड़ा और राउरकेला (12.5 डिग्री सेल्सियस), अनुगूल (12.6 डिग्री सेल्सियस), भवानीपाटणा (12 डिग्री सेल्सियस), ढेंकानाल (13.5 डिग्री सेल्सियस), केंदुझर (13.8 डिग्री सेल्सियस), कोरापुट (14.2 डिग्री सेल्सियस), बलांगीर (14.5 डिग्री सेल्सियस), सुंदरगढ़ (14 डिग्री सेल्सियस), भुवनेश्वर (14.8 डिग्री सेल्सियस) और सोनपुर (14.9 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं।

सूखे मौसम का असर जारी

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर दिशा से आने वाली सूखी और ठंडी हवाओं के कारण ओडिशा में सर्दी बढ़ रही है। पूरे राज्य में सूखा मौसम बना हुआ है और आसमान पर कोई बड़ा मौसमी तंत्र प्रभावी नहीं है। साफ रातें और कम आर्द्रता के कारण सतह से तेजी से ऊष्मा निकल रही है।

कहीं भी वर्षा की रिपोर्ट नहीं

राज्य में कहीं भी वर्षा की रिपोर्ट नहीं मिली है, जबकि उत्तर भारत के मैदानों से आने वाली ठंडी हवाएं आने वाले दिनों में सर्दी को और बढ़ा सकती हैं।

देशभर में भी बढ़ेगी ठंड

देश के उत्तरी और मध्य राज्यों के लिए आईएमडी ने वर्षा और शीतलहर चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा और हिमपात की संभावना है, जिससे ठंडी हवाएं राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेंगी और रात के तापमान में तेज गिरावट आएगी।

आगे और गिरेगा तापमान

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और नीचे जा सकता है। हालांकि, इस बार पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के चलते लगातार शीतलहर नहीं चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस बार ठंड पिछले वर्ष से थोड़ी अधिक तीव्र होगी, लेकिन अवधि कम रहेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा में उपचुनाव के लिए मतदान आज

    14 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में होंगे भुवनेश्वर। ओडिशा के बहुचर्चित नुआपड़ा विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *