-
एक महीने में पूरे ओडिशा में नागरिकों से संपर्क स्थापित करना उद्देश्य
भुवनेश्वर। विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने गुरुवार को पूरे ओडिशा में अपनी महीने भर चलने वाली ‘जनसंपर्क पदयात्रा’ शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों से संपर्क स्थापित करना और राज्य में बीजेपी सरकार की कथित कमियों को उजागर करना है।
पहली बार यह व्यापक जनसंपर्क अभियान बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक की व्यक्तिगत उपस्थिति के बिना आयोजित किया जा रहा है। वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने बताया कि नवीन पटनायक व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उनकी स्थायी लोकप्रियता अब भी जनसैलाब खींच रही है और नागरिक स्वेच्छा से पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।
बीजद नेताओं ने जोर देकर कहा कि यह पदयात्रा पार्टी के ओडिशा के लिए दृष्टिकोण को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ भाजपा प्रशासन में कथित शासन की कमियों को उजागर करने का प्रयास है।
बीजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री अशोक पंडा ने कहा कि बीजद जनता की पार्टी है। इतनी बड़ी भागीदारी जनता के विश्वास और स्नेह को दर्शाती है। हमारे नेता नवीन पटनायक ने हमेशा कहा है कि हमारी पार्टी ओडिशा की जनता की है। उनकी अनुपस्थिति में भी यह जनसैलाब उनके प्रति जनता के प्रेम और समर्थन को दर्शाता है ।
आज से शुरू हुई यह पदयात्रा एक महीने तक जारी रहेगी, जिसमें सभी जिलों को कवर किया जाएगा और नागरिकों के साथ जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित किया जाएगा।