Home / Odisha / केन्द्रीय़ शिक्षा मंत्री ने ओडिशा के कानून मंत्री को लिखा पत्र

केन्द्रीय़ शिक्षा मंत्री ने ओडिशा के कानून मंत्री को लिखा पत्र

  •     पुरी के ‘पंडा नियोग संस्कृत विद्यालय’ का प्रबंधन दायित्व ओडिशा सरकार को सौंपने का आग्रह

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ओडिशा के कानून एवं आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को पत्र लिखकर पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित पंडा नियोग संस्कृत विद्यालय की सम्पूर्ण प्रबंधन जिम्मेदारी ओडिशा सरकार के विद्यालय एवं जनशिक्षा विभाग को सौंपने का अनुरोध किया।

प्रधान ने पत्र में उल्लेख किया कि श्रीमंदिर परिसर स्थित पंडा नियोग संस्कृत विद्यालय एक प्राचीन संस्थान है, जो सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस प्राचीन संस्थान की स्थापना तत्कालीन गजपति महाराजा द्वारा की गई थी। यह विद्यालय सेवायतों के बच्चों को संस्कृत शिक्षा, वैदिक शिक्षा तथा कर्मकांड प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में यह विद्यालय पूजा पंडा नियोग समिति द्वारा संचालित एक सहायता प्राप्त विद्यालय के रूप में कार्यरत है। इसके नाम पर स्थायी रिकॉर्ड ऑफ राइट्स भी उपलब्ध है। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण एवं प्रसार करना, आध्यात्मिक कार्यों के लिए संस्कृत को बढ़ावा देना और श्री जगन्नाथ मंदिर की अनूठी सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर की रक्षा करना है।

इसी परिप्रेक्ष्य में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने अनुरोध किया है कि विद्यालय का सम्पूर्ण प्रबंधन एवं प्रशासनिक दायित्व ओडिशा सरकार के विद्यालय एवं जनशिक्षा विभाग के अधीन लाने हेतु श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को निर्देशित किया जाए। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इससे विद्यालय का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और श्री जगन्नाथ संस्कृति की गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रह सकेगी।

Share this news

About desk

Check Also

भारत को ज्ञान की एक विश्व शक्ति बनाएगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति – मुख्यमंत्री

    कहा-साक्षरता, संख्यात्मक दक्षता, मौलिक कौशल और विश्लेषणात्मक सोच का समुचित समावेश होना चाहिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *