Home / Odisha / दुर्गा पूजा में होगा तूफानी मौसम

दुर्गा पूजा में होगा तूफानी मौसम

  •     बंगाल की खाड़ी में बनेंगे दो निम्न दबाव के क्षेत्र

  •     एक भीषण चक्रवात भी म्यांमार या बांग्लादेश में करेगा लैंडफॉल

  •     25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच ओडिशा में होगी लगातार भारी बारिश

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाव के क्षेत्रों के बनने की संभावना जताई गई है। इससे दुर्गोत्सव के दौरान मौसम तूफानी रहेगा। पहला निम्न दबाव का क्षेत्र 23 सितंबर को और दूसरा 26 सितंबर को बनेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दूसरा निम्न दबाव क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील होकर 27 सितंबर को ओडिशा तट को पार कर सकता है। इसके प्रभाव से राज्य में व्यापक स्तर पर भारी बारिश होने की आशंका है।

27 और 28 को बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी

पूर्वानुमान के मुताबिक 27 और 28 सितंबर को बारिश की तीव्रता और बढ़ जाएगी, जिसमें राज्य के उत्तरी हिस्से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। दूसरा निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बाद में मध्य भारत की ओर जाएगा।

नदी तटवर्ती क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच ओडिशा में लगातार भारी बारिश हो सकती है। इससे उत्तरी ओडिशा की कई नदियों, विशेषकर महानदी नदी तटवर्ती क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्व-मध्य और सन्निहित उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में विकसित होकर म्यांमार-बांग्लादेश तट की ओर बढ़ सकती है।

दक्षिण चीन सागर में भीषण चक्रवात की संभावना

मौसम विज्ञानी सरत साहू ने बताया कि दक्षिण चीन सागर में विकसित हो रही एक प्रणाली 22 सितंबर के आसपास भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकती है। इसके बांग्लादेश या म्यांमार में लैंडफॉल के बाद कमजोर होने की संभावना है, लेकिन इसके अवशेष बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव क्षेत्र से मिलकर ओडिशा में बारिश को और तेज कर सकते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा नेता पीतावास पंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली

    संदिग्ध एक्सयूवी वाहन जब्त, तीन संदिग्ध हिरासत में     मामले में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *