Home / Odisha / मोदी के जन्मदिन पर मोहन माझी का संकल्प बना ऐतिहासिक जन-आंदोलन
MODI नक्सलवाद खत्म करना मोदी की गारंटी

मोदी के जन्मदिन पर मोहन माझी का संकल्प बना ऐतिहासिक जन-आंदोलन

  •     ओडिशा ने हरियाली को लेकर रचा इतिहास

  •     75 लाख के लक्ष्य को पार कर 93.60 लाख पौधे रोपे गए

  •     सुंदरगढ़ ने किया सबसे अधिक पौधरोपण, देवगढ़ सबसे पीछे

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का हरियाली का संकल्प एक ऐतिहासिल जन-आंदोलन बन गया। राज्यभर में जनभागीदारी के कारण ओडिशा ने एक ऐसा इतिहास रचा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जहां 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय था, वहीं ओडिशा की जनता ने दोपहर दो बजे तक पूरे उत्साह और संकल्प के साथ इस लक्ष्य को पार कर 93.60 लाख पौधे रोप दिए।

जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो इस हरित क्रांति में सुंदरगढ़ जिला सबसे आगे रहा। यहां कुल 8,76,196 पौधे लगाए गए। सबसे कम पौधरोपण करने वाला जिला रहा देवगढ़, जहां केवल 97,693 पौधे लगाए गए। वहीं, दोपहर दो बजे तक कोरापुट दूसरे नंबर, केंदुझर तीसरे नंबर पर, मयूरभंज चौथे, कलाहांडी पांचवें, कंधमाल छठे स्थान पर, रायगड़ा सातवें स्थान पर, गंजाम आठवें, अनुगूल नौवें, नुआपड़ा दसवें नंबर पर रहा। इसके बाद बालेश्वर, बौध, गजपति, कटक, सोनपुर, बलांगीर, खुर्दा, पुरी, ढेंकानाल, नवरंगपुर, संबलपुर, बरगड़, जाजपुर, झारसुगुड़ा, नयागढ़, भद्रक, मालकानगिरि, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और सबसे कम पौधरोपण करने वाला जिला देवगढ़ रहा।

जनता का संकल्प बना जनांदोलन

जिलों के आंकड़ें बताते हैं कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का पौधरोपण का संकल्प केवल आह्वान तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधा प्रधानमंत्री मोदी के प्रति ओडिशा की जनता के स्नेह और कृतज्ञता का प्रतीक बना है। इस अभियान ने यह सिद्ध कर दिया कि जब जनता एकजुट होती है, तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं रहता।

सबसे बड़ा जनसंकल्पित हरियाली का तोहफा

93.60 लाख पौधों की हरियाली प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर ओडिशा की ओर से दिया गया सबसे बड़ा जनसंकल्पित तोहफा है। यह केवल पर्यावरण संरक्षण का कदम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का वादा है।

मुख्यमंत्री ने आभार जताया

लक्ष्य हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ट्विट करते हुए बताया कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर हमने 75 लाख पेड़ लगाने के अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। आज दोपहर 2 बजे तक, पूरे ओडिशा में 93.6 लाख से ज़्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं। यह सामूहिक प्रयास धरती माता के प्रति हमारे गहरे कर्तव्यबोध को दर्शाता है और एक सच्चे जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस नेक कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा हरित ओडिशा के हमारे संकल्प का जीवंत प्रतीक है और मोदी जी के राज्य के प्रति स्नेह, यहां के लोगों के प्रति उनके सम्मान और ओडिशा के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मान है। इस अभियान ने पर्यावरण के लिए समाज को एकजुट किया है।

यह आंदोलन और भी व्यापक होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी व्यापक होगा, प्रकृति पर एक स्थायी सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगा। यह मोदी जी के दृष्टिकोण, दृढ़ संकल्प और एक स्थायी कल के लिए हमारी साझा ज़िम्मेदारी का प्रतीक है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पितावास पंडा हत्याकांड की हर एंगल से हो रही जांच

    हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *