Home / Odisha / मुख्यमंत्री माझी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री माझी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

  •     विकास कार्यों और राज्य सरकार की समृद्ध ओडिशा निर्माण की व्यापक दृष्टि साझा की

  •     केंद्रीय मंत्रियों से भी की मुलाकात

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने ओडिशा में चल रहे विकास कार्यों और राज्य सरकार की समृद्ध ओडिशा निर्माण की व्यापक दृष्टि साझा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण रही और इसमें राज्य की विकास योजनाओं और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री माझी ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इन मुलाकातों में ओडिशा के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

रेल, सेमीकंडक्टर और आईटी क्षेत्र पर जोर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने रेलवे ढांचे को मजबूत करने, राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ाने और औद्योगिक विकास के अवसरों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने ओडिशा में सेमीकंडक्टर उद्योग और आईटी क्षेत्र के विस्तार पर भी जोर दिया, जिससे रोजगार और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिल सके।

पर्यावरण और जलवायु लक्ष्यों पर विमर्श

वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से बातचीत में मुख्यमंत्री माझी ने पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा बचाने, जलवायु अनुकूलन और बड़े पैमाने पर विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाने पर चर्चा की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

2029 तक पूरी तरह चालू होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट : अश्विनी वैष्णव

    2027 में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से शुरू होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *