-
गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
-
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भुवनेश्वर। लगातार हो रही बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है, लेकिन ओडिशा के कई क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और 30–40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति 8 सितंबर तक बनी रह सकती है।
कम दबाव का असर कम होगा
उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर खिसकने वाला है। इसके चलते ओडिशा में भारी बारिश की संभावना कम हो गई है।
उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा
मयूरभंज, केंदुझर, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा जैसे झारखंड से सटे जिले गरज-चमक और बारिश से प्रभावित हो सकते हैं। झारखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश से महानदी, बूढ़ाबलंग और सुवर्णरेखा नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है, खासकर मयूरभंज, केंदुझर और बालेश्वर जिलों में, जहां झारखंड में बारिश तेज होने पर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।