Home / Odisha / सामाजिक आधारभूत ढांचे का विकास लोगों के जीवनयापन को बनाएगा सुगम – धर्मेंद्र

सामाजिक आधारभूत ढांचे का विकास लोगों के जीवनयापन को बनाएगा सुगम – धर्मेंद्र

  •     अनुगूल और ढेंकानाल में सामाजिक आधारभूत परियोजनाओं का केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र  प्रधान ने शिलान्यास और शुभारंभ

भुवनेश्वर। पवित्र गणेश पूजा के अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अनुगूल और ढेंकानाल में टाटा स्टील फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने अनुगूल बंअरपाल में टाटा स्टील फाउंडेशन की सामाजिक अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ आधारशिला रखी। उन्होंने संत्री चौक से महिधर देई हाटूरा तक 20 किमी लंबे सौर ऊर्जा संचालित सड़क प्रकाश व्यवस्था तथा एनएच-55 के इतापठार से नुआहाटा तक 3 किमी लंबे प्रकाश व्यवस्था परियोजना का भूमिपूजन किया।

केंद्रीय मंत्री के करकमलों से अनुगूल बंअरपाल ब्लॉक नुआहाटा में सीमेंट कंक्रीट सड़क एवं नाली निर्माण, समूह केंद्र, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की शुरुआत हुई। इसी प्रकार ढेंकानाल के हिंदोल एवं ओडपड़ा ब्लॉक में सूचना केंद्र, नरेन्द्रपुर विद्यालय, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट सुविधा का भी लोकार्पण किया गया।

इन पहलों के लिए प्रधान ने टाटा स्टील फाउंडेशन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश व्यवस्था परियोजना से लोगों की आवाजाही आसान और सुरक्षित होगी। इसके अतिरिक्त उद्घाटित सामाजिक अवसंरचना परियोजनाओं से स्थानीय क्षेत्र के लोग विशेष रूप से लाभान्वित होंगे और उनका जीवनयापन और भी सुगम होगा।

इस कार्यक्रम से पूर्व प्रधान ने ढेंकानाल के शिवपुर स्थित टाटा स्टील मेरामंडली जैव-विविधता पार्क परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। औद्योगिक क्षेत्र ढेंकानाल में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वन निर्माण का अभिनव प्रयास करने के लिए केंद्रीय मंत्री ने टाटा स्टील फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना से शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” एक भावनात्मक विचार है। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण करना और आम जनता में पेड़ लगाने के प्रति जागरूकता फैलाना इस अभियान का मूल उद्देश्य है। पेड़ लगाना यानी एक जीवन का निर्माण करना। हम सभी को अपने घर से शुरुआत करते हुए हर जगह पेड़ लगाने और इस वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन में बदलने का श्री प्रधान ने आह्वान किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गुरुकुल समापन दिवस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदला

    संस्कार, संस्कृति और भावनाओं का दिखा अद्भुत संगम भुवनेश्वर। बन बंधु परिषद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *