Home / Odisha / इनकम टैक्स विभाग, ओडिशा क्षेत्र ने मनाया 166वां आयकर दिवस

इनकम टैक्स विभाग, ओडिशा क्षेत्र ने मनाया 166वां आयकर दिवस

भुवनेश्वर। आयकर विभाग, ओडिशा क्षेत्र ने गुरुवार को जयदेव भवन, भुवनेश्वर में 166वां आयकर दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आयकर विभाग, ओडिशा की प्रमुख मुख्य आयुक्त परमिता सतपथी त्रिपाठी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में प्रमुख निदेशक (जांच) डॉ संदीप गोयल, प्रमुख मुख्य आयुक्त सरोज कुमार महापात्र और भुवनेश्वर के सीआईटी (प्रशासन एवं टीपीएस) शोभन कृष्ण साहू शामिल थे।
एक सदी से भी अधिक की सेवा के इस गौरवपूर्ण अवसर पर विभाग की स्वैच्छिक कर अनुपालन, करदाताओं की सेवा और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को रेखांकित किया गया।
सीबीडीटी के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने अपने वीडियो संदेश में आयकर विभाग की पारदर्शिता, दक्षता, सरलीकरण और डिजिटलाइजेशन की दिशा में हुई प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने करदाताओं की देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका की सराहना करते हुए प्रक्रियाओं को और सरल बनाने और करदाताओं की सेवा में सुधार की विभागीय दृष्टिकोण पर बल दिया।
मुख्य अतिथि सतपथी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि विभाग अब सेवा-उन्मुख दृष्टिकोण अपना रहा है और आने वाले वर्षों के लिए कई महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
समारोह में मयूर आर्ट ग्रुप द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी गई, साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से आए समाज के प्रति लंबे समय से समर्पित डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया।
आयकर दिवस के उपलक्ष्य में विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें वॉकथॉन, स्वास्थ्य शिविर और विभागीय कर्मचारियों के बच्चों के लिए “सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता” शामिल थी। इन गतिविधियों ने विभाग की समग्र कल्याण और सामुदायिक भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया।
जयदेव भवन में आयोजित यह समारोह आयकर विभाग की ईमानदारी, समर्पण और करदाता-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करने वाला रहा।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदला

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, मयूरभंज में स्कूल बंद डिप्रेशन के कारण अगले 24 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *