Home / Odisha / रथयात्रा पर विशेष सेवा कार्य में शामिल हुए धर्मेन्द्र प्रधान, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

रथयात्रा पर विशेष सेवा कार्य में शामिल हुए धर्मेन्द्र प्रधान, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

पुरी। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा के अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को पुरी में सेवा और श्रद्धा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सबसे पहले गोवर्धन पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी  श्री निश्चलानंद सरस्वती जी  से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात धर्मेन्द्र प्रधान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लगाए गए सेवा शिविर पहुंचे, जहां रथयात्रा में आए लाखों भक्तों के लिए भोजन व्यवस्था की गई थी। उन्होंने स्वयं शिविर में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से बातचीत की और उनकी सेवा भावना की सराहना की।
इसी क्रम में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के इस पावन अवसर पर भक्तों की सेवा में जुड़ना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को सेवा भाव से भोजन कराया।
इस मौके पर ओडिशा सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सूर्यवंशी सूरज, जो ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग के मंत्री हैं, वे भी धर्मेन्द्र प्रधान के साथ मौजूद थे। उन्होंने भी अन्नदान सेवा में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की और शिविर संचालन की समीक्षा की।
धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि रथयात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जिसमें सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना सर्वोपरि है।
Share this news

About desk

Check Also

Mahanadi महानदी में बढ़ते जलस्तर से मंदिरों और गांवों पर मंडराया संकट

महानदी में बढ़ते जलस्तर से मंदिरों और गांवों पर मंडराया संकट

भुवनेश्वर। ओडिशा में लगातार बारिश और हीराकुद बांध के 20 फाटकों के खुलने के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *