Home / Odisha / भुवनेश्वर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

भुवनेश्वर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

  • आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा भुवनेश्वर स्थित सम हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में राज्यभर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवाओं, युवतियों एवं कॉलेज छात्र-छात्राओं ने छाया सांसद के रूप में भाग लिया। यह आयोजन 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय माना जाता है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी, भाजपा राज्य उपाध्यक्ष बिरंचि नारायण त्रिपाठी एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पंडा ने संयुक्त रूप से किया।

राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने अपने संबोधन में आपातकाल की भयावहता को याद करते हुए कहा कि वह कालखंड हमें लोकतंत्र और स्वतंत्रता के मूल्यों की महत्ता का एहसास कराता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह उस समय संविधान, मीडिया, विधायिका और न्यायपालिका को कुचलने का प्रयास किया गया, वह देश की लोकतांत्रिक आत्मा पर सीधा प्रहार था।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष पंडा ने कहा कि यह मॉक पार्लियामेंट केवल एक शैक्षणिक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह युवाओं के भीतर राजनीतिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यबोध को विकसित करने का एक प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही आने वाले भारत के नीति-निर्माता हैं और उन्हें संविधान की भावना को जीवित रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

द्वितीय सत्र में नगरीय विकास मंत्री डॉ कृष्णचंद्र महापात्र, युवा मोर्चा के राज्य महासचिव सुजीत सिंह और राज्य सचिव प्रशांत पाइकराय उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को राज्य और देश के विकास के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा के राज्य सचिव सुब्रत कुमार विश्वाल, मीडिया संयोजक चंडी प्रसाद बेहरा और प्रत्युष देवाशीष ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तथागत ने की उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजद के रूख की आलोचना

    कहा – बीजद का मतदान से दूर रहना राजनीतिक आत्महत्या भुवनेश्वर। पूर्व बीजद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *