Home / Odisha / मोहन मांझी ने न्यायमूर्ति बीआर गवई को दी बधाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मोहन मांझी ने न्यायमूर्ति बीआर गवई को दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्हें यह शपथ देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिलाई गई।

मुख्यमंत्री मांझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा शपथ दिलाए जाने पर हार्दिक बधाई। उनका कार्यकाल न्याय और संवैधानिक मूल्यों की सर्वोच्च मर्यादा को बनाए रखे, यही मेरी शुभकामना है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …