Home / Odisha / नवीन पटनायक पर नहीं रहा किसी का भरोसा – मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र

नवीन पटनायक पर नहीं रहा किसी का भरोसा – मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र

  • मंत्री का बड़ा बयान,  बीजद का भविष्य अंधकारमय

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने बीजू जनता दल (बीजद) और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नेतृत्व क्षमता पर सीधा हमला बोलते हुए पार्टी के भविष्य को अंधकारमय बताया।

मंत्री पात्र ने कहा कि बीजद अब नेतृत्व संकट से जूझ रही है। किसी को भी नवीन पटनायक के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा। पार्टी अब सामूहिक नेतृत्व से नहीं, अराजकता से चल रही है।

पंडियन देश से भागने की तैयारी में

पात्र ने पूर्व नौकरशाह और मुख्यमंत्री के सबसे करीबी माने जाने वाले वीके पांडियन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने पर्दे के पीछे से पार्टी को चलाया, वह अब जनता और कानून के डर से देश छोड़ने की तैयारी में है।  उन्होंने कहा कि ओडिशा उसे लूटकर भागने नहीं देगा। आज कार्रवाई नहीं हुई, तो कल जरूर होगी। कोई नहीं बचेगा।

पार्टी नेतृत्व पर बड़ा सवाल

कृष्ण चंद्र पात्र के मुताबिक, बीजद अब पार्टी नहीं रही, बल्कि कुछ खास लोगों की निजी संस्था बन गई है। अब कोई नियंत्रण में नहीं है। बीजद के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल, न तो नवीन पटनायक और न ही वी.के. पंडियन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है, लेकिन यह तय है कि यह बयान ओडिशा की राजनीति में एक बड़ा मोड़ ला सकता है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने बड़ी सौगात 

 स्वास्थ्य क्षेत्र का होगा विस्तार,  श्रमिकों का वेतन बढ़ा और किसानों को मिली मदद राशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *