Home / Odisha / भद्रक थाने में थर्ड डिग्री यातना का शिकार हुआ युवक

भद्रक थाने में थर्ड डिग्री यातना का शिकार हुआ युवक

  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

  • पीड़ित की पत्नी ने आठ से नौ पुलिसकर्मियों पर अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया

भद्रक। भद्रक जिले में एक युवक को पुलिस द्वारा कथित थर्ड डिग्री यातना देने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को भद्रक मेडिकल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित की पत्नी ने आठ से नौ पुलिसकर्मियों पर अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया है।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना 5 फरवरी को हुई। पीड़ित युवक जीवन जेना नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ झगड़ रहे थे। सूचना मिलने पर एक महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि जेना ने आक्रामक होकर महिला कांस्टेबल पर ईंट से हमला करने की कोशिश की। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने पीसीआर को बुलाया, जिसके बाद आठ से नौ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जेना को हिरासत में ले लिया।
जेना की पत्नी ने आरोप लगाया कि थाने ले जाकर उनके पति की बुरी तरह पिटाई की गई।
भद्रक मेडिकल में इलाज के दौरान जेना के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। उनकी पत्नी रूबिना नायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हिरासत के दौरान उनके पति पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया।
रूबिना नायक ने मीडिया को दिये गये बयान में बताया है कि आठ से नौ पुलिसकर्मी पीसीआर से आए और उन्हें काबू में किया। बाद में महिला कांस्टेबल ने लगातार तेज धार वाले हथियार से उनकी पिटाई की। मैंने उन्हें सिर्फ थप्पड़ मारने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने पिटाई जारी रखी। इससे उनके शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। उनके हाथ और पैर बुरी तरह घायल हैं।
हालांकि, पुलिस ने अपने बचाव में कहा कि जेना नशे की हालत में आक्रामक व्यवहार कर रहे थे और उन्होंने थाने में अधिकारियों पर भी हमला किया। बावजूद इसके, पुलिस की ओर से अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में सुशांत सिंह से मुलाकात की

भुवनेश्वर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने आज अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *