Home / Odisha / ओडिशा में 15 जिलों के लिए भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

ओडिशा में 15 जिलों के लिए भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

  • – कटक जिले के भाजपा अध्यक्ष बने सुकांत बिश्वाल

भुवनेश्वर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। खबर लिखे जाने तक कुल 15 जिलों के लिए नामों का ऐलान किया गया था। यह सभी घोषणाएं अलग-अलग जिलों के लिए नियुक्त प्रभारियों ने की है।
कलाहांडी के भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में युगल किशोर पोड़ को चुना गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने इस बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज के इस नए जिला अध्यक्ष को राज्य प्रभारी पूर्णिमा केरकेटा, कालाहांडी सांसद मालविका देवी और विधायक सुधीर पाठजोशी के साथ संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित कलाहांडी जिला अध्यक्ष युगल किशोर पोड़ को शुभकामनाएं और बधाई। उनकी कुशल संगठनात्मक दक्षता और प्रयास से जिला संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
इसी तरह से भाजपा के अनुभवी संगठक सुकांत बिश्वाल को कटका जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।
उन्होंने लिखा कि राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल की स्वीकृति के बाद कटका जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में सुकांत बिश्वाल के नाम की घोषणा की गई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाने का परामर्श दिया। इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी रश्मिरेखा दास, राज्य भाजपा सचिव कस्तूरी मिश्रा और अन्य राज्य और जिला स्तरीय नेता उपस्थित रहे।
गंजाम में सरोज साबत
वरिष्ठ नेता सरोज साबत को गंजाम जिले का नया भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज ब्रह्मपुर में पर्यवेक्षक और राज्य से आए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में साबत के नाम की घोषणा की गई।
ईश्वर चंद्र बेहरा बने बालेश्वर में भाजपा अध्यक्ष
भाजपा के बालेश्वर जिला अध्यक्ष के रूप में ईश्वर चंद्र बेहरा को चुना गया है। बालेश्वर सांसद प्रताप चंद्र षाड़ंगी ने उनका स्वागत किया। षाड़ंगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बालेश्वर सांगठनिक जिले के नए जिला अध्यक्ष के रूप में चयनित ईश्वर चंद्र बेहरा का स्वागत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सोर, सिमुलिया, नीलगिरी, रेमुना और बालेश्वर सदर में भाजपा संगठन और सुदृढ़ होगा।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बलांगीर के पार्टी जिलाध्यक्ष के रुप में श्रीवत्स बेहरा, ढेंकानाल जिलाध्यक्ष के रुप में रास बिहारी बेहरा, केन्द्रापडा जिलाध्यक्ष के रुप में शशांक शेखर सेठी मनोनीत किये गये हैं।
पुरी जिले के अध्यक्ष के रुप में डा देवेन्द्र नाथ तराई, बरगढड जिलाध्यक्ष के रुप में डा अरुपानंद साहू, घुमसर (भंजनगर) के जिलाध्यक्ष के रुप में नीलमाधव पात्र, नवरंगपुर जिलाध्यक्ष के रुप में कुंजबिहारी दास को मनोनीत किया गया है।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल मल्लिक बीजद से निलंबित

    कहा- मैंने पार्टी से दे दिया था इस्तीफा, निलंबन का सवाल ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *