Home / Odisha / ओडिशा में पारा लुढ़ककर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में पारा लुढ़ककर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

  • 4-5 दिनों तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड की स्थिति फिर से लौट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कंधमाल जिले के पहाड़ी स्टेशन जी उदयगिरी में पारा लुढ़ककर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के छह अन्य स्थानों पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और उससे नीचे चला गया। कोरापुट के सिमिलीगुड़ा में जहां 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं कंधमाल के फुलबाणी और दारिंगबाड़ी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8 और 9 डिग्री सेल्सियस रहा। झारसुगुड़ा में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि राउरकेला में 9.5 डिग्री और भद्रक में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
नयागढ़ और फुलबाणी जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि कलाहांडी के भवानीपाटना में इस दौरान हल्का कोहरा छाया रहा।
राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है, जबकि कटक में पिछले 24 घंटों में पारा 13 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस हो गया।
अगले सात दिनों के दौरान दोनों शहरों में रात का तापमान 13-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भुवनेश्वर में मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटों में कलाहांडी, कंधमाल, सुंदरगढ़ और नयागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
20 जनवरी की सुबह तक कटक, खुर्दा, पुरी, झारसुगुड़ा और कोरापुट जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
इसी तरह, सोमवार और मंगलवार को खुर्दा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, नयागढ़, कंधमाल, कलाहांडी, सुंदरगढ़ और कोरापुट जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
मौसम एजेंसी ने पूर्वानुमान जताया है कि राज्य में अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम (रात के) तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तथागत ने की उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजद के रूख की आलोचना

    कहा – बीजद का मतदान से दूर रहना राजनीतिक आत्महत्या भुवनेश्वर। पूर्व बीजद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *