Thu. Apr 17th, 2025
  • 200 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

  • अनुपातहीन संपत्ति मामलों में शामिल 181 व्यक्ति गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस विभाग ने साल 2024 में 131 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा किया है। 200 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए और भ्रष्टाचार और अनुपातहीन संपत्ति (डीए) मामलों में शामिल 181 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
एंटी करप्शन एजेंसी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 50 क्लास-1 अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए, जिनमें छह मुख्य अभियंता, आबकारी के संयुक्त आयुक्त, मत्स्य विभाग के उप निदेशक, दो सहायक आयुक्त (सीटी और जीएसटी), एक जेल अधीक्षक, एक उप-कलेक्टर, दो तहसीलदार, दो बीडीओ और अन्य अधिकारी शामिल हैं।
इसी तरह, 19 इंजीनियर, 22 राजस्व अधिकारी, 20 पीआरएंडडब्ल्यू अधिकारी, नौ पुलिस अधिकारी, पांच डॉक्टर, तीन वन अधिकारी और तीन आईसीडीएस कर्मचारी विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार किए गए।
विजिलेंस ने 60 डीए मामले दर्ज किए और 131 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया। रिश्वतखोरी पर कार्रवाई करते हुए 96 ट्रैप मामले दर्ज किए गए, जिसमें 115 लोग पकड़े गए। इनमें 99 सरकारी अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने कुल 19.25 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।
विभाग ने 483 स्थानों पर छापेमारी की तथा भ्रष्ट अधिकारियों के 792 बैंक खातों को फ्रीज किया। लगभग 194 भवन और परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 27.03 करोड़ रुपये है। 38 पत्नियों को भी विभिन्न डीए मामलों में सह-आरोपी बनाया गया।
307 मामलों में जांच पूरी की गई, जिसकी निपटान दर 154% रही, जो अब तक की सबसे अधिक मानी जा रही है।
विभाग ने 50% सजा दर हासिल की, जिसमें 105 मामलों में सजा हुई। डीए मामलों में सजा दर लगभग 80% रही। सजा के बाद 25 सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *