Home / Odisha / ओडिशा में 48 घंटे की रहेगी आपातकालीन स्थिति 
ओडिशा में 48 घंटे की रहेगी आपातकालीन स्थिति 
ओडिशा में 48 घंटे की रहेगी आपातकालीन स्थिति 

ओडिशा में 48 घंटे की रहेगी आपातकालीन स्थिति 

  • राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने अगले 48 घंटे को महत्वपूर्ण बताया

  • सरकार ने 13 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया

भुवनेश्वर। चक्रवात डाना के तट से टकराने की आशंका के बीच ओडिशा में 48 घंटे की आपातकालीन स्थिति रहेगी। ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने अगले 48 घंटे को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे आपातकालीन स्थिति बताया है। ओडिशा सरकार ने 13 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।

मंत्री पुजारी ने कहा कि आज रात 8:30 बजे से लेकर कल रात 8:30 बजे तक का समय अत्यधिक महत्वपूर्ण है। नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की जाती है।

मीडिया से बातचीत करते हुए पुजारी ने कहा कि सरकार ने 13 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और बड़े पैमाने पर लोगों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया जा रहा है।

10 लाख से अधिक को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पुजारी ने कहा कि अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 6,500 राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां भोजन, आश्रय और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। एनडीआरएफ, ओड्राफ और अग्निशमन विभाग की टीमें तैनात हैं।

150 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना

उन्होंने बताया कि चक्रवात के चलते 20 सेमी तक की भारी बारिश और 150 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। मयूरभंज, कटक, जगतसिंहपुर, बालेश्वर, भद्रक और केंद्रापड़ा जिले बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। सरकार ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और घबराने से मना किया है। हम पूरी तरह तैयार हैं।

पालतू जानवरों को घरों में न बांधें

उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधि राहत कार्यों में लगे हुए हैं। जिन लोगों को राहत केंद्रों में लाया जा रहा है, उनसे आग्रह है कि वे अपने पालतू जानवरों को घरों में न बांधें। उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दें। पशुपालन विभाग ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की है। गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है और वे सुरक्षित हैं।

घबराने की जरूरत नहीं

मंत्री पुजारी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ओडिशा पहले भी कई चक्रवातों का सामना कर चुका है और इस बार भी हम सफल होंगे। अगले 48 घंटे थोड़े कठिन हो सकते हैं, लेकिन इसके बाद राहत केंद्रों से आपको सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक गांव और राहत केंद्र में पुलिस तैनात है और गश्त जारी है। चक्रवात के बाद प्रशासन पूरी सावधानी से राहत और पुनर्वास के कदम उठाएगा। पर्याप्त मुआवजा भी दिया जाएगा। कृपया सरकार का सहयोग करें।

Share this news

About desk

Check Also

cyclone_dana

चक्रवात डाना: पश्चिम बंगाल में और दो की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण चक्रवाती तूफान डाना के कारण दो और लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *