Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में आज बनेगा चक्रवात, भीषण रूप में देगा दस्तक

बंगाल की खाड़ी में आज बनेगा चक्रवात, भीषण रूप में देगा दस्तक

  • 24-25 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर पड़ेगा प्रभाव

  • पारादीप से लगभग 730 किमी दक्षिण-पूर्व स्थित है डिप्रेशन

  • ओडिशा के 7 जिलों में रेड अलर्ट, 4 जिलों में 25 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान

भुवनेश्वर। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए डिप्रेशन का रूप ले लिया है। यह 23 अक्टूबर को एक चक्रवात का रूप धारण करेगा और भीषण चक्रवात के रूप में 24-25 को इसका प्रभाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर पड़ेगा।

यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि कल बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए डिप्रेशन में तब्दील हो गया और आज 22 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे के आसपास 15.4° उत्तर अक्षांश और 91.2° पूर्व देशांतर के निकट स्थित था। यह डिप्रेशन पारादीप (ओडिशा) से लगभग 730 किमी दक्षिण-पूर्व, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 770 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 740 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था।

आईएमडी ने यह भी बताया कि इस प्रणाली के 23 अक्टूबर तक चक्रवातीय तूफान में बदलने की संभावना है और इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 24 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकती है। इसके 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों, पुरी और सागर द्वीप के बीच 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाओं के साथ तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा के झोंकों की गति 120 किमी प्रति घंटे तक की होगी।

हवा की गति

–    23 अक्टूबर (चक्रवाती तूफान): हवा की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा, झोंगों की गति 90 किमी प्रति घंटा तक।

–    24 अक्टूबर (गंभीर चक्रवाती तूफान): हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा, झोंगों की गति 120 किमी प्रति घंटा तक।

–    25 अक्टूबर (चक्रवाती तूफान): हवा की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा, झोंगों की गति 90 किमी प्रति घंटा तक।

ओडिशा तट के पास हवा की स्थिति

–    23 अक्टूबर की शाम: 40-50 किमी प्रति घंटा की हवा, झोंकों की गति 60 किमी प्रति घंटा तक।

–    24 अक्टूबर की सुबह: हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा, झोंकों की गति 80 किमी प्रति घंटा तक।

–    24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक: हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा, झोंकों की गति 120 किमी प्रति घंटा तक। इसके बाद धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

24 और 25 अक्टूबर महत्वपूर्ण7 जिलों में रेड अलर्ट
24 और 25 अक्टूबर के दिन ओडिशा के कई जिलों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि गंभीर चक्रवात डाना के कारण भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने 24 अक्टूबर को ओडिशा के 7 जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 25 अक्टूबर को भी 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 24 अक्टूबर की सुबह 08:30 बजे से 25 अक्टूबर की सुबह 08:30 बजे तक मयूरभंज, कटक, जाजपुर, बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश (7 से 20 सेमी) और कुछ स्थानों पर 20 सेमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ केंदुझर, अनुगूल, ढेंकानाल, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, और गंजाम जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गयी है।

25 से 26 अक्टूबर की सुबह तक चार जिलों में रेड अलर्ट

25 अक्टूबर की सुबह 08:30 बजे से 26 अक्टूबर की सुबह 08:30 बजे तक मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर और भद्रक जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश (7 से 20 सेमी) और कुछ स्थानों पर 20 सेमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के जिलों के रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही सुंदरगढ़, देवगढ़, अनुगूल, ढेंकानाल, जाजपुर, कटक, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्यपाल व प्रधान ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *