Home / Odisha / ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, अगले हफ्ते चक्रवात की संभावना

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, अगले हफ्ते चक्रवात की संभावना

  • चक्रवाती परिसंचरण से बन सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र

  • मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भुवनेश्वर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी ही है और अगले हफ्ते चक्रवात की संभावना भी है। इस बीच अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के बनने से ओडिशा के कुछ इलाकों में आज राजधानी भुवनेश्वर समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की खबर है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि यह सिस्टम 21 अक्टूबर को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के पास कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इसके बाद, यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 23 अक्टूबर तक एक डिप्रेशन के रूप में विकसित हो सकता है।

प्राइवेट मौसम पूर्वानुमान कंपनी स्काईमेट के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण 22 अक्टूबर तक अंडमान सागर में निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। चूंकि मौसम मॉडल 4-5 दिनों के बाद सटीक नहीं रहते हैं, फिर भी इस प्रणाली के और मजबूत होने के पर्याप्त संकेत हैं। स्काईमेट ने बताया कि यह मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा और 23 अक्टूबर को डिप्रेशन का रूप ले लेगा। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत घातक नहीं होने की संभावना है।

इधर, अंतर्राष्ट्रीय मौसम एजेंसियों के विश्लेषण के अनुसार, 21-23 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो 23 अक्टूबर को अवदाब और 23-24 अक्टूबर के बीच एक पूर्ण चक्रवात में बदल सकता है। यूरोपीय संघ के मौसम मॉडल ने 16 अक्टूबर को चक्रवात बनने की 70%-80% संभावना जताई है। अमेरिका और यूरोपीय संघ के अधिकांश मौसम पूर्वानुमान मॉडल ने 21-26 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना बताई है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर संभावित प्रभाव

यह चक्रवात 24-26 अक्टूबर के बीच भारत और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर चक्रवात बारीशाल और खुलना के तट से टकराता है तो हवा की गति 100 से 120 किमी/घंटा हो सकती है। वहीं, अगर यह ओडिशा के तट से टकराता है, तो इसकी गति 130 से 150 किमी/घंटा हो सकती है।

भारी बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी के मुताबिक, 24 अक्टूबर को भी बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी और गंजाम जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 19, 23, 24 और 25 अक्टूबर को भी ओडिशा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले साल बने थे दो चक्रवात

पिछले साल अक्टूबर में दो चक्रवात बने थे। तेज, जो अत्यधिक गंभीर चक्रवात था और 24 अक्टूबर को यमन के तट पर टकराया था, जबकि हमून 25 अक्टूबर को बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के तट से टकराया था।

जनता के लिए सलाह जारी

मौसम विभाग ने खराब मौमस के दौरान बिजली गिरने और आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Share this news

About desk

Check Also

आम ओडिशा नवीन ओडिशा योजना का बदलेगा नाम

विकसित गांव, विकसित ओडिशा  करने का लिया गया निर्णय शीघ्र आयेगा आधिकारिक दिशा निर्देश : मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *