Home / Odisha / ओडिशा में चक्रवात का कोई खतरा नहीं

ओडिशा में चक्रवात का कोई खतरा नहीं

  • उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला है निम्न दबाव का क्षेत्र

  • केवल उत्तरी हिस्सों में होगी बारिश : आईएमडी

भुवनेश्वर। दुर्गापूजा के दौरान ओडिशा में चक्रवात का कोई खतरा नहीं है। हालांकि उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील होगा और इसके प्रभाव में केवल उत्तरी हिस्सों में बारिश होगी।

यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर तक उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक ताजा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

महापात्र के अनुसार, वर्तमान में एक ट्रफ दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और इसके आसपास के चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर अंडमान सागर तक फैला हुआ है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा और पश्चिम बंगाल व ओडिशा के तट के पास निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।

हालांकि, इस निम्न दबाव के क्षेत्र के डिप्रेशन या चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना कम है। महापात्र ने स्पष्ट किया कि यह कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा तट से गुजरेगा, लेकिन राज्य के लिए किसी भी तरह के चक्रवात का खतरा नहीं है। निम्न दबाव के प्रभाव के कारण केवल उत्तर ओडिशा के हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हो सकती है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में चार दिन बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार

    31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, कोरापुट रहा सबसे ठंडा भुवनेश्वर। …