Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में फिर बनेगा नया निम्न दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में फिर बनेगा नया निम्न दबाव का क्षेत्र

  • ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में 5 सितंबर के आस-पास एक नया कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों के बढ़ने के बीच भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। हाल के पूर्वानुमान के अनुसार, नया निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य और पड़ोसी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 5 सितंबर के आसपास बन सकता है।

मौसम विभाग ने सूचित किया कि 1 जून से 1 सितंबर 2024 तक ओडिशा को 837.6 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य वर्षा मान 931.9 मिमी है। इस अवधि के दौरान 1 जिले में अधिक वर्षा हुई है, जबकि 20 जिलों में कुल वर्षा सामान्य रही है। 9 जिलों में वर्षा की कमी देखी गई है।

आने वाले कुछ दिनों में ओडिशा में वर्षा की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इसके अतिरिक्त, 5 सितंबर से राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

5 से 6 सितंबर तक मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगड़ा, गजपति जिलों में भारी बारिश (7 से 11 सेमी) और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

इसी तरह से 6 से 7 तक कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर, रायगड़ा, गंजाम, गजपति जिलों में भारी बारिश (7 से 11 सेमी) और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक विष्णु सेठी को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने याद किया

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक विष्णु सेठी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *