Home / Odisha / वर्गीकरण के नाम पर जनजातीय लोगों का हो रहा है शोषण – कांग्रेस

वर्गीकरण के नाम पर जनजातीय लोगों का हो रहा है शोषण – कांग्रेस

  • कहा- केंद्र सरकार क्रीमी लेयर के नाम पर आरक्षण व्यवस्था हटाने की रच रही साजिश

भुवनेश्वर। आरक्षण में वर्गीकरण के नाम पर जनजातीय लोगों का शोषण किया जा रहा है। सदन में हंगामे पर विधानसभा परिसर में पत्रकारों से प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचन्द्र काडाम ने यह बात कही।

काडाम ने कहा कि केंद्र सरकार क्रीमी लेयर के नाम पर आरक्षण व्यवस्था हटाने की साजिश कर रही है। कांग्रेस सरकार ने एससी एसटी को आरक्षण दिया। हमारे अधिकारों को छिनने की योजना बनायी गयी है। कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करेंगे। सड़कों पर उतरेंगे।

केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं- सरोज पाढ़ी

सुप्रीम कोर्ट ने वर्गीकरण का फैसला किया है। इसमें केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं है। बीजेपी विधायक सरोज पाढ़ी ने कांग्रेस द्वारा विधानसभा में किये गये हंगामे के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

पाढ़ी ने कहा कि कांग्रेस ने जनजाति वर्ग के लोगों को अधिकार नहीं दिया। कांग्रेस ने उन्हें न दबाए रखने की व्यवस्था की। मोदी सरकार जनजाति वर्ग की बेहतरी के लिए कई कदम उठा रही है। देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजाति वर्ग से हैं और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी जनजाति वर्ग से हैं। इसलिए मोदी सरकार आने के बाद ही जनजाति वर्ग के विकास के बारे में सोचा गया है। जनजाति वर्ग में बीजेपी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। चूंकि आदिवासी वोट कांग्रेस से दूर चला गया है। इसलिए कांग्रेस भारत बंद का आह्वान कर राजनीति कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

आम ओडिशा नवीन ओडिशा योजना का बदलेगा नाम

विकसित गांव, विकसित ओडिशा  करने का लिया गया निर्णय शीघ्र आयेगा आधिकारिक दिशा निर्देश : मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *