Home / Odisha / कैबिनेट की स्वीकृति से ओडिशा के तीन नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

कैबिनेट की स्वीकृति से ओडिशा के तीन नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

  • देश के 14 जिलों में 900 किमी का रेलवे नेटवर्क का होगा विस्तार

  • ओडिशा के चार आकांक्षी जिलों को मिलेगा लाभ

  • मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का आभार जताया

  • रेलवे ढांचे में मजबूती से ओडिशा के आर्थिक विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री मोहन मांझी

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आठ रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें से तीन ओडिशा के लिए हैं।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इन परियोजनाओं से सात राज्यों, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के 14 जिलों को कवर किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क 900 किमी तक बढ़ जाएगा।

इन परियोजनाओं के तहत ओडिशा के चार आकांक्षी जिलों मालकानगिरि, कलाहांडी, नवरंगपुर और रायगढ़ा में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ओडिशा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों के लिए स्वीकृत तीन परियोजनाएं हैं। इनमें 73 किमी लंबी गुनुपुर-थेरुबली नई रेल लाइन, 116 किमी लंबी जूनागढ़-नवरंगपुर नई रेल लाइन और 173 किमी लंबी मालकानगिरि-पांडुरंगपुरम नई रेल लाइन शामिल हैं। ये तीनों परियोजनाएं पश्चिमी ओडिशा, दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को जोड़ने वाला एक कॉरिडोर पूरा करेंगी। यह पर्यटन, रोजगार, खनिज सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम निश्चित रूप से ओडिशा के रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। खासकर, यह कलाहांडी, नवरंगपुर, मालकानगिरि, केंदुझर और मयूरभंज जिलों के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेंद्र प्रधान ने श्रावण के पहले सोमवार पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *