भुवनेश्वर। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लिए क्या मांग की, इसकी जानकारी सदन को दें। इससे सदन उनके मांगों कितनी मानी गई इस बात को जान सकेगी। यह बात विपक्ष के विधायक अरुण कुमार साहू ने कही।
साहू ने आज शून्य काल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भाजपा ने पहले अपने घोषणा पत्र में उल्लेख किया था कि राज्य को विशेष राज्य के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। इसके बाद केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि अब विशेष राज्य के दर्जे का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद विशेष फोकस वाला राज्य की बात आयी। अब इसके बाद विभिन्न राज्यों को स्पेशल एलोकेशन की बात कही जा रही है। मौजूदा बजट में कुछ राज्यों को विशेष आवंटन तहत इसका फायदा भी मिला है। उन्होंनें कहा कि कि ओडिशा में भाजपा को 21 लोकसभा सीटों में से 20 सीटें मिलीं और राज्य में भाजपा की सरकार बनी। इसलिए बिहार व आंध्र प्रदेश की तरह ओडिशा को भी अतिरिक्त धनराशि विकास के लिए आवंटित की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को सदन में यह बताना चाहिए कि उन्होंने ओडिशा के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे उनके मांगों कितनी मानी गई सदन जान सकेगा।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
