Home / Odisha / निम्न दबाव से दक्षिण ओडिशा भीषण बारिश, जनजीवन प्रभावित

निम्न दबाव से दक्षिण ओडिशा भीषण बारिश, जनजीवन प्रभावित

  • मालकानगिरि में कई जगहों पर 200 मिमी से अधिक बारिश

  • निचले इलाके में जलजमाव, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न

  •  कई जगहों पर पुल पानी में डूबे

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के डिप्रेशन में तब्दील होने के कारण ओडिशा में तूफानी मौसम का कहर बरप रहा है। खासकर दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। प्रभावित क्षेत्रों में निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना का सिलसिला शुरू हो चुका है।

मालकानगिरि जिले के कुछ हिस्सों में जलभराव और अचानक बाढ़ आने की खबरें हैं। ओडिशा सरकार ने स्थिति की समीक्षा की है। ओडिशा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मालकानगिरी में औसतन 190 मिमी बारिश हुई। इसके बाद नवरंगपुर में 70 मिमी और कोरापुट में 67.4 मिमी बारिश हुई। मालकानगिरि जिले के खैरपुट ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 221.2 मिमी बारिश हुई। अन्य चार ब्लॉक चित्रकोंडा, कोरकुंडा, खैरपुट और कालीमेला में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने भी जिला कलेक्टरों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मालकानगिरि कलेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव के प्रभाव में भारी बारिश के बाद कुछ स्थानों पर सड़कें और पुल जलमग्न हो गए हैं।

ओडिशा सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पोटेरू (एनएच 326) के पास पोटेरू नदी डूब गई है। कन्याश्रम पुल और चल्लागुडा पुल डूब गए हैं। पोडिया-कालिमेला सड़क प्रभावित हुई है।

औसत बारिश में कमी हुई दूर

बताया गया है कि जुलाई महीने के दौरान ओडिशा में औसत बारिश में 21.9% की कमी रही है और निम्न दबाव के कारण हो रही मौजूदा बारिश से औसत बारिश की कमी को कम किया जा सकेगा और किसानों को खेती करने में मदद मिलेगी।

राजस्व मंत्री व एसआरसी ने स्थिति की समीक्षा की

डिप्रेशन के कारण राज्य के दक्षिण हिस्सों के जिले विशेष कर मालकानगिरि में भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए राज्य के राजस्व व प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने पुरी में राज्य के विशेष राहत आयुक्त के साथ स्थिति की समीक्षा की। राज्य के विशेष राहत आयुक्त ने सभी प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। विशेष

प्रशासन राहत-कार्य में जुटा

मालकानगिरी के जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। जिले के कुछ स्थानों पर सड़कें और पुल पानी में डूब गए हैं। कन्याश्रम पुल और चल्लागुडा पुल डूब गए हैं। पोडिया-कालिमेला सड़क प्रभावित है। पुल पर लोगों के आवागमन को रोकने के लिए पुलिस मौजूद है। तहसीलदार और प्रखंड विकास अधिकारी सभी आवश्यक उपाय करने के लिए मौके पर हैं। 23 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और उन्हें पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया है।

नवरंगपुर में यातायात सेवा बाधित

नवरंगपुर के जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के पापड़हांडी को चांदहांडी से जोड़ने के लिए तुरी नदी पर बना पुल डूब गया है और इस कारण यातायात पर रोक लगा दी गई है।

एसआरसी का जिलाधिकारियों को निर्देश

–    पानी कम होने तक डूबी सड़कों या पुलों पर वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

–    यातायात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्थानीय अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहना चाहिए।

–    यदि आवश्यक हो तो निचले इलाकों के गांवों के लोगों को निकाला जाए।

–    निकाले गए लोगों के लिए पके हुए भोजन की व्यवस्था की जाए।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल मल्लिक बीजद से निलंबित

    कहा- मैंने पार्टी से दे दिया था इस्तीफा, निलंबन का सवाल ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *