Home / Odisha / निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील, आज पुरी से करेगा पार

निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील, आज पुरी से करेगा पार

  • 23 तक राज्य के विभिन्न हिस्सो में भारी बारिश होने की संभावना

  • कोरापुट, कलाहांडी, मालकानगिरि और नवरंगपुर रेड वार्निग जारी

  • कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो वार्निग जारी

भुवनेश्वर। उत्तर बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को डिप्रेशन में बदल गया है। शनिवार तक यह डिप्रेशन पुरी होते हुए ओडिशा तट को पार कर जाएगा। वर्तमान में यह डिप्रेशन पुरी से 70 किमी दूर व गोपालपुर व पारादीप से 130 किमी दूरी पर स्थित है। कल सुबह तक यह उत्तर पश्चिम की ओर अग्रसर होते हुए पुरी पार करेगा। इसके प्रभाव में 23 तक राज्य के विभिन्न हिस्सो में भारी बारिश होने की संभावना है।

यह जानकारी भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने दी। बताया गया है कि इसके प्रभाव में अगले 24 घंटे के दौरान कोरापुट, कलाहांडी, मालकानगिरि और नवरंगपुर जिलों में प्रबल से अति प्रबल बारिश होने की संभानना है। इन जिलों के लिए रेड वार्निग जारी की गई है।

इसी तरह, कंधमाल, बौध, बलांगीर, नुआपड़ा, रायगड़ा, गंजाम और गजपति जिलों के लिए भारी बारिश के अरेंज वार्निंग जारी की गई है। पुरी, खुर्धा, नयागढ़, कटक, केंद्रापड़ा, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, सोनपुर, संबलपुर, अनुगूल, ढेंकानाल, मयूरभंज, केंदुझर और जगतसिंहपुर जिलों को येलो वार्निंग जारी की गई है।

जिन जिलों में 20 से 21 तारीख के बीच भारी बारिश होगी, उनमें कंधमाल, बौध, कलाहांडी, बलांगीर और नुआपाड़ा शामिल हैं। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है। इसके अलावा 20 से 21 तक 14 जिलों को येलो वार्निंग जारी की गई है। इसके प्रभाव से कल से ओडिशा तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस समय समुद्र अशांत रहेगा। इस कारण मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है।

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर न जाएं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल मल्लिक बीजद से निलंबित

    कहा- मैंने पार्टी से दे दिया था इस्तीफा, निलंबन का सवाल ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *