Home / Odisha / अस्मिता भवन का होगा निर्माण, ओड़िया भाषा आयोग होगी गठित – मोहन माझी

अस्मिता भवन का होगा निर्माण, ओड़िया भाषा आयोग होगी गठित – मोहन माझी

  • ओड़िया अस्मिता पर गुणात्मक अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

  • कहा-साहित्य, संगीत, नाटक और ललित कला अकादमी होंगी पुनर्गठित

  • ओडिशी रिसर्च सेंटर को किया जाएगा चालू

  • पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने को लाइब्रेरी आंदोलन होगा व्यापक और व्यवस्थित

  • सरकारी कामकाज में ओड़िया भाषा का व्यापक रूप से किया जाएगा उपयोग

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने गुरुवार को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में आधिकारिक रूप से कार्यभार संभालने के बाद समृद्ध ओड़िया संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करने के अलावा कई फैसले लिये।

माझी ने बताया कि सभी सरकारी कार्य ओड़िया भाषा में किए जाएंगे और भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भौतिक विकास के अलावा सांस्कृतिक विकास पर भी जोर दिया जाएगा। ओड़िया ‘अस्मिता’ के संवर्धन और संरक्षण को भी महत्व दिया जाएगा। सरकारी कामकाज में ओड़िया भाषा का व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ओडिशा राजभाषा अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।

माझी ने आगे कहा कि ललित कला अकादमी का पुनर्गठन किया जाएगा, जबकि अनुवाद अकादमी और ओड़िया अस्मिता भवन भी स्थापित किया जाएगा।

ओडिशी शोध केंद्र को सक्रिय किया जाएगा। ओड़िया ‘अस्मिता’ पर गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित किया जाएगा। लोगों में पढ़ने की आदत बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे और पुस्तकालय आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा। ओड़िया भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए अनुवाद अकादमी की स्थापना की जाएगी। भाषा के क्षेत्र में तकनीक के आधुनिक और सरल उपयोग के लिए प्रयास किए जाएंगे। ओड़िया अस्मिता भवन की भी स्थापना की जाएगी। भाषा आयोग की स्थापना की जाएगी और सरकारी कामकाज ओड़िया भाषा में किया जाएगा। ओड़िया भाषा प्रतिष्ठान का पुनर्गठन किया जाएगा। सभी जिलों में समन्वय संस्कृति भवन की स्थापना की जाएगी। जिलों की कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्यभर के हाई स्कूलों में ओड़िया शिक्षकों की नियुक्ति पर विशेष विचार किया जाएगा। बरुणाई में पाइका अकादमी और स्मारक के काम में तेजी लाई जाएगी। हमारी सरकार अपने राज्य के विभिन्न विरासत स्थलों पर जोर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

लोक सेवा भवन में कार्य प्रारंभ किया

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार लोक सेवा भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रवेश किया और अपने सरकारी कार्य प्रारंभ किया। आज सुबह मुख्यमंत्री माझी ने ओसवास के माध्यम से लोक सेवा भवन में प्रवेश कर फाइल कार्य का संचालन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव एवं प्रभाति परिडा समेत मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज आहूजा एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव निकुंज बिहारी धल समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

सभी फाइलें ओड़िया भाषा में देने का निर्देश

इस मौके पर पत्रकारों बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सामने पेश की गईं सभी फाइलों को ओड़िया भाषा में देने का निर्देश दिया है।

धरोहरों के विकास को सरकार संकल्पबद्ध

उन्होंने कहा कि विभिन्न धरोहरों के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। सभी कार्यों लोगों के सहभागिता व सुझावों के आधार पर होगा। ओड़िया अस्मिता के क्षेत्र में और क्या-क्या किया जा सकता है, उस बारे में लोगों से प्रस्ताव व सुझाव मांग रहा हूं।

Share this news

About desk

Check Also

Watch: ‘Ye eggless hai na?’ Dhoni after cutting his birthday cake

On the occasion of MS Dhoni’s 43rd birthday, his wife Sakshi and close friends arranged …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *