Home / Odisha / ओडिशा में बड़े पैमाने पर मनेगा विश्व योग दिवस : सूर्यवंशी सूरज

ओडिशा में बड़े पैमाने पर मनेगा विश्व योग दिवस : सूर्यवंशी सूरज

  • खेल मंत्री ने कलिंग स्टेडियम में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

भुवनेश्वर। ओडिशा में विश्व योग दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। यह ऐलान किया है खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने। राज्य के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने पदभार संभालने के बाद आज सोमवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्य में खेल व खिलाडियों के विकास के लिए विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज ने आज कलिंग स्टेडियम में विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में खेल सचिव विनील कृष्णा, मुख्य सचिव अरविंद अग्रवाल, हॉकी प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष दीपक महापात्र व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में राज्य में खेलों को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं, इस बारे में अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री सूरज ने कहा कि पिछले दिनों क्या कदम उठाए गए हैं और वे वास्तव में कितने प्रभावी हैं, इसकी समीक्षा की गई है। आने वाले दिनों में इसकी गहन समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जब ओडिशा प्रदेश बनने के सौ साल पूरा करेगा, तब तक ओडिशा को दुनिया की खेल राजधानी के रूप में जाना जाए। आज से हम प्रोग्राम मोड में नहीं बल्कि प्रोजेक्ट मोड में जायेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी योग दिवस को कैसे भव्य़ तरीके से राज्य में मनाया जाए, इस पर अधिकारियों से चर्ची की।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा की ‘जरी मौसी’ कमला महाराणा का निधन

66 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली कचरे से कला गढ़ने वाली महिला को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *