Home / Odisha / एशिया का छठा सबसे गरम शहर रहा भुवनेश्वर
heat ओडिशा में हीटवेव का कहर शुरू

एशिया का छठा सबसे गरम शहर रहा भुवनेश्वर

  • शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  • म्यांमार का चौक शहर एशिया में रहा सबसे अधिक, चार शहर के टॉप-5 पर रहे

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर शुक्रवार को एशिया का छठा सबसे गरम शहर रहा। यह जानकारी भुवनेश्वर के मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने देते हुए बताया कि शुक्रवार को भुवनेश्वर एशिया का छठा सबसे गरम स्थान था।

दास ने अपने एक्स हैंडल पर शुक्रवार देर शाम एशिया के 10 सबसे गरम स्थानों की एक सूची साझा की। उक्त सूची में भुवनेश्वर 43.5 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ छठा सबसे गरम स्थान था। इस सूची में म्यांमार में चौक शीर्ष पर था, जो एशिया महाद्वीप का पहले नंबर का सबसे गरम स्थान था। शुक्रवार को चौक का तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस था।

म्यांमार के कम से कम 4 स्थान शीर्ष 5 में थे, जबकि भारत में नंदयाल 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ चौथा सबसे गरम स्थान था।

आईएमडी द्वारा उपलब्ध कराए गए शुक्रवार के दिन के अंत के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर 2:30 बजे तक ओडिशा की राजधानी में पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था।

इस खबर को भी पढ़ें-खुर्दा में कक्षाएं सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक

Share this news

About admin

Check Also

Railway tracks शहीद सप्ताह के दौरान माओवादियों ने उड़ायी रेल पटरी

शहीद सप्ताह के दौरान माओवादियों ने उड़ायी रेल पटरी

एक रेलकर्मी की मौत, एक गंभीर घायल मुख्यमंत्री माझी ने 10 लाख रुपये मुआवजे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *