-
मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी
भुवनेश्वर। अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा के कई जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसे देखते हुए पीली चेतावनी जारी की गई है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र, भुवनेश्वर ने दी।
आईएमडी ने अपने मध्याह्न बुलेटिन में कहा कि ओडिशा में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। एक या दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे था, जबकि एक या दो स्थानों पर सामान्य से नीचे था। आंतरिक ओडिशा के जिलों में न्यूनतम तापमान एक या दो स्थानों पर सामान्य से काफी ऊपर था, जबकि तटीय ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर और ओडिशा के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान अन्य स्थानों पर सामान्य है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान ओडिशा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, मालकानगिरि और परलाखेमुंडी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मैदानी इलाकों में केंदुझरगढ़, सुंदरगढ़ और फुलबाणी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। कल सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, केंदुझर, अनुगूल, ढेंकानाल, बालेश्वर, जाजपुर, भद्रक, कटक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, खुर्दा, पुरी, नयागढ़, गंजाम, गजपति , सोनपुर, बौध, बलांगीर, कंधमाल, कलाहांडी, कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है। इसी तरह से अगले दिन यानि 27 दिसंबर को 08.30 बजे तक झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, केंदुझर, अनुगूल, ढेंकानाल, जाजपुर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, कटक, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, सोनपुर, बौध, बलांगीर, कंधमाल, कलाहांडी, नवरंगपुर और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की गई है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
