Home / Odisha / ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने प्रोटोकल तोड़कर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले – कांग्रेस
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने प्रोटोकल तोड़कर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले – कांग्रेस

  • कांग्रेस नेता ने राज्यपाल से मांगा स्पष्टीकरण

भुवनेश्वर। ओडिशा के नए राज्यपाल रघुवर दास ने प्रोटोकल तोड़कर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। आमतौर पर अब तक देखा गया है कि मुख्यमंत्री ही राज्यपाल के यहां जाकर मिलते हैं या राज्यपाल को मिलना होता है, तो मुख्यमंत्री को अपने यहां बुलाते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं है।

नए राज्यपाल रघुवर दास पर कांग्रेस ने प्रोटोकल तोड़ने का यह गम्भीर आरोप लगाया है। राज्यपाल रघुवर दास ने दो दिन पहले नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ औपचारिक बैठक की। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मिलने के राज्यपाल के फैसले पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने ओडिशा में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में किसी प्रकार के प्रोटोकल का पालन नहीं किया जा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पंचानन कानूनगो ने सवाल किया कि राज्यपाल ने प्रोटोकॉल क्यों तोड़ा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल रघवर दास नवीन निवास क्यों गए? राज्यपाल क्या महत्वपूर्ण संदेश देना चाहते थे? राज्यपाल नवीन के आवास पर जाने से प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है। कांग्रेस नेता ने राज्यपाल से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है कि ऐसा क्यों किया गया।

इस खबर को भी पढ़ेंः-ओडिशा आ रही बस में भीषण आग, महिला जिंदा जली, दर्जनों गंभीर

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद राज्यपाल ने जल्दबाजी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात क्यों की? राज्यपाल को स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्या महत्वपूर्ण संदेश देने गए थे। वह प्रधानमंत्री का संदेश देने गए थे या फिर दिवाली का उपहार देने के लिए नवीन निवास गए थे। क्या मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और वह उन्हें देखने गए थे? कांग्रेस नेता ने मांग की कि राज्यपाल को स्पष्ट करना चाहिए कि तीनों में से कौन सा सही है।
यहां उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले राज्यपाल रघुवर दास नवीन निवास गए थे। उन्होंने वहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की। हालांकि, राज्यपाल रघुवर दास एक संवैधानिक पद पर हैं, ऐसे में कांग्रेस ने यह सवाल उठाया है। पंचानन के आरोपों पर राजभवन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राज्यपाल ने कहा – औपचारिक मुलाकात की

हालांकि ओडिशा के राज्यपाल ने ट्विट कर फोटो साझा करते हुए लिखा है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री  नवीन पटनायक  से  मुख्यमंत्री आवास पर जाकर औपचारिक मुलाकात की। उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके स्वस्थ एवं लंबी आयु की कामना की। इस दौरान उनसे ओड़िशा के विकास के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीतावास पंडा हत्याकांड में आया नया मोड़

    ब्रह्मपुर पुलिस तीन संदिग्धों से कर रही पूछताछ, एक कॉर्पोरेटर भी शामिल   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *