Home / Odisha / भारतीय किसान संघ की भुवनेश्वर में किसान गर्जना रैली कल शुक्रवार को
भारतीय किसान संघ की

भारतीय किसान संघ की भुवनेश्वर में किसान गर्जना रैली कल शुक्रवार को

  • रैली के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी

  • अपनी मांगों को लेकर राजधानी में गरजेंगे पूरे राज्य के किसान

भुवनेश्वर। भारतीय किसान संघ की ओडिशा शाखा की ओर से शुक्रवार को राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली किसान गर्जना रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। किसान संघ ने इस कार्यक्रम को लेकर भूमि पूजन भी कर ली है।

इस कार्यक्रम में लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रदेश महामंत्री जानकी बल्लभ पटनायक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बिपिन प्रसाद नंद व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस किसान गर्जना रैली में राज्य के 250 प्रखंडों के हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की सूचना है। 21 सूत्री मांगों को लेकर यह रैली आयोजित होगी। भारतीय किसान संघ की ओर से कहा गया है कि शासन की दिशाहीन नीतियों के कारण राज्य की खेती व किसानों पर संकट है। उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह विशाल रैली आयोजित हो रही है। इसमें भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस खबर को भी पढ़ेंः-प्रताप जेना व संजय दासवर्मा को लंबे समय बाद बीजद ने सौंपी जिम्मेदारी

राज्यभर के किसान भुवनेश्वर के स्वाधीनता संग्रामी मैदान से एक रैली निकाल कर राम मंदिर, मास्टर कैंटिन होते हुए पीएमजी चौक पर पहुंचेंगे व वहां पर विशाल सभा का आयोजन होगा।

भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि शासन की दिशाहीन नीतियों के कारण राज्य के खेती व किसानों पर संकट है। उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह विशाल रैली आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरीराष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस रैली में राज्य भर के किसान भुवनेश्वर के स्वाधीनता संग्रामी मैदान से रैली निकाल कर राम मंदिरमास्टर कैंटिन होते हुए पीएमजी चौक पर पहुंचेंगे व वहां पर विशाल रैली का आयोजन होगा। पूर्ण रुप से सुव्यवस्थित तरीके से यह आयोजन होगा। इसके बाद भी सरकार यदि नहीं चेती, तो किसान संघ आने वाले दिनों में जिले स्तर पर भी विशाल आंदोलन करेगी।

 

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने बड़ी सौगात 

 स्वास्थ्य क्षेत्र का होगा विस्तार,  श्रमिकों का वेतन बढ़ा और किसानों को मिली मदद राशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *