Home / Odisha / दुती चांद मामले में आरटीआई कार्यकर्ता प्रदीप प्रधान गिरफ्तार

दुती चांद मामले में आरटीआई कार्यकर्ता प्रदीप प्रधान गिरफ्तार

  • दुती चांद के मानसिक उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया था आदेश

भुवनेश्वर। आरटीआई कार्यकर्ता प्रदीप प्रधान को धावक दुती चांद द्वारा दायर कथित मानसिक उत्पीड़न मामले में रविवार को भुवनेश्वर महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी भुवनेश्वर जोन-1 के एसीपी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि एक आरटीआई कार्यकर्ता होने के अलावा प्रधान राजनीतिक संगठन मो डाला के सचिव भी हैं। बताया गया है कि प्रधान को आईपीसी की धारा 506, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

दुती चांद ने प्रधान और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि दो साल पहले ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, दुती ने खराब ओलंपिक प्रदर्शन के लिए उनकी आलोचना करने वाले एक डिजिटल चैनल की पोस्ट साझा करने के लिए प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ओडिशा उच्च न्यायालय का रुख किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। हालांकि, पुलिस ने दो महीने तक प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और रविवार को ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रधान की गिरफ्तारी के बाद मो डाला के कई कार्यकर्ता, आरटीआई कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार भुवनेश्वर महिला थाने पहुंचे थे।

इस बीच, कुछ आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि पुलिस ने पिछले दो महीनों में प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रधान सहित आरटीआई कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश कर रही है। उल्लेखनीय है कि प्रधान को शनिवार रात मामले के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। गौरतलब है कि प्रधान अक्सर मीडिया के सामने राज्य सरकार की विभिन्न कथित भ्रष्टाचार गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त करते रहे हैं।

Share this news

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री ने मयूरभंज के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का  किया उद्घाटन और शिलान्यास

 328 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया  91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *