Home / Odisha / ओडिशा में लुढ़कते पारे के बीच गुलाबी ठंड का दस्तक

ओडिशा में लुढ़कते पारे के बीच गुलाबी ठंड का दस्तक

  • कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

  • कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा

भुवनेश्वर। ओडिशा में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार की रात ओडिशा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया था। यह जानकारी देते हुए

भुवनेश्वर में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, जिसके परिणामस्वरूप ठंड में वृद्धि होगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा और आंतरिक ओडिशा में कई स्थानों पर 15 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम से शुष्क हवा का प्रवाह कम होने से ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार की सुबह जहां ओडिशा में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा, वहीं जी उदयगिरि में कल रात सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उदयगिरि में 13 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 13.8 डिग्री सेल्सियस, कोरेई में 14 डिग्री सेल्सियस, दरिंगबाड़ी में 14.5 डिग्री सेल्सियस, फुलबाणी में 15 डिग्री सेल्सियस, नवरंगपुर में 17 डिग्री सेल्सियस, अनुगूल में 17 डिग्री सेल्सियस, भवानीपाटना में 17 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 17.2 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 17.3 डिग्री सेल्सियस तथा सोनपुर में 17.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में पहली बार वन और वन्यजीव संरक्षण को महिला दस्ता तैनात

    देब्रीगढ़ अभयारण्य की सुरक्षा में उतरी ऑल-वुमन स्क्वॉड भुवनेश्वर। ओडिशा ने वन और …