Wed. Apr 16th, 2025
  • रमेश चंद्र चाउ पटनायक ने कहा कि चुनाव लड़ेंगे तो हम स्वागत करेंगे

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री के सचिव वीके पांडियन द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजद के गंजाम जिले के अध्यक्ष रमेश चंद्र चाउ पटनायक ने पांडियन को गंजाम जिले से चुनाव लड़ने लिए न्योता दिया है।

इस संबंध में पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में चाउ पटनायक ने कहा कि 2007 से 2011 तक वह गंजाम जिले के जिलाधिकारी रहे। जब वह गंजाम जिले में जिलाधिकारी थे, तब उन्होंने काफी विकास कार्य किया था। उनके कार्य को लोगों ने काफी सराहा है। इसलिए गंजाम जिले की 13 विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट से यदि वह चुनाव लडना चाहेंगे, तो वह निश्चित रुप से चुनाव जीतेंगे। उनके प्रति प्रत्येक चुनाव क्षेत्र में भारी जनसमर्थन है।

पांडियन के समर्थन में निकले बीजद नेता

भुवनेश्वर। वीके पांडियन के समर्थन में बीजद के नेता एक बाद एक सामने आ रहे हैं। बीजद के वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व मंत्री अमर प्रसाद सतपथी ने इस संबंध मे पत्रकारों के सवालों के उत्तर में कहा कि यदि गंजाम जिला वीके पांडियन को अपना सका, तो शेष ओडिशा के लोग उन्हें क्यों नहीं अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि पांडियन ने ओडिशा में अनेक सालों तक प्रशासनिक सेवा प्रदान की है। यदि उन्होंने अच्छा काम किया है तो लोग क्यों उन्हें नहीं अपनाएंगे। अनेक विपक्ष लोगों ने उनके कौशल का प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पांडियन बीजद में शामिल होंगे या नहीं इस बारे में मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। अब वह गुड गवर्नेंस को लेकर कार्य करेंगे। ओडिशा के प्रशासन को गतिशील करना उनका काम होगा।

रूपांतरण के महानायक हैं पांडियन – सुजीत कुमार

बीजद के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने भी वीके पांडियन के लिए कसीदे पढ़ा है। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पांडियन यदि राजनीति में आते हैं, तो राज्य की जनता उनका स्वागत करेगी। पांडियन विकास पुरुष हैं। वह ट्रान्सफर्मेशन (रुपांतरण) के महानायक हैं। इस लिए लोग उन्हें अपनाएंगे।

 

Share this news

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *