Home / Odisha / विश्वविख्यात चिलिका झील में तत्काल अभियान ने बचाई पांच पर्यटकों की जान

विश्वविख्यात चिलिका झील में तत्काल अभियान ने बचाई पांच पर्यटकों की जान

  • लापता नाविक को खोजने के लिए अभियान जारी

  • नाविक रहित नाव लापता होने की सूचना के एक घंटे में शुरू हुआ था राहत और बचाव अभियान

पुरी। ओडिशा के पुरी जिले में ब्रह्मगिरि तहसील अंतर्गत सातपड़ा इलाके में चिलिका झील में नाविक रहित लापता हुई एक नाव पर सवार पांच यात्रियों को बुधवार को लगभग एक घंटे के बाद बचा लिया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक नाविक लापता था। उसे बचाने के लिए अभियान जारी था। बताया जाता है कि तत्काल चलाए गए राहत अभियान ने पांच लोगों की जान बचाने में सफलता हासिल की।

सूत्रों के अनुसार, हावड़ा के पर्यटक चिलिका के मगरगुमा में डॉल्फिन देखने के लिए नाव पर सवार हुए थे। नाव संचालक विक्रम जाली (55) ने डॉल्फिन को देखने के लिए खारे पानी की झील के अंदर एक द्वीप के पास नाव की मोटर बंद कर दी। हालांकि, किनारे पर लौटने के लिए मोटर चालू करते समय वह फिसल गया और झील में गिर गया। इसके बाद चालक रहित नाव लापता हो गई। फंसे हुए पर्यटकों से आपातकालीन कॉल मिलने के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों और स्थानीय नाव संचालकों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। फिर फंसे हुए पर्यटकों को बचाया गया और किनारे पर लाया गया।

हालांकि नाव संचालक का अभी तक पता नहीं चल सका था। सातपड़ा पुलिस चौकी अधिकारी अशोक गछायत ने कहा कि फायर ब्रिगेड की छह सदस्यीय टीम अभी भी लापता नाविक की तलाश कर रही है। इधर, कुछ खबरों में दावा किया गया है कि घटना के वक्त नाविक काफी नशे में था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव को लेकर प्रभाती और जय का नवीन पर तीखा हमला

    बीजद और उसके प्रमुख नवीन पटनायक ने नुआपड़ा की जनता से किया विश्वासघात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *