Home / Odisha / ओडिशा के प्रधान महालेखाकार अनंत किशोर का निधन

ओडिशा के प्रधान महालेखाकार अनंत किशोर का निधन

भुवनेश्वर। राज्य के प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं पात्रता) अनंत किशोर बेहरा का शनिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। बेहरा फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे।

कटक जिले के माहंगा में जन्मे बेहरा ने देश और विदेश में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा में विभिन्न पदों पर कर्तव्यों का निर्वहन किया है। जानकारी मिलने पर कई जानी-मानी हस्तियों ने दुख जताया और बेहरा को उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि दी।

Share this news

About admin

Check Also

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बीएमएस नेता से की मुलाकात

    मिड-डे मील कर्मियों के कल्याण पर चर्चा भुवनेश्वर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *