Home / Odisha / ओडिशा में अभी और सताएगी गर्मी

ओडिशा में अभी और सताएगी गर्मी

  • कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना

  • चांदबाली रहा सबसे अधिक गरम, दूसरे नंबर पर रहा फुलबानी

भुवनेश्वर। ओडिशा में गर्मी अभी और सताने वाली है। अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। चांदबाली आज सबसे अधिक गरम शहर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर फुलबानी रहा। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 3-4 दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि अगले 3 दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। ओडिशा के मैदानी इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस चांदबली में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस फुलबानी में दर्ज किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *