Home / Odisha / ओडिशा में सर्दी की जगह भीषण गर्मी शुरू

ओडिशा में सर्दी की जगह भीषण गर्मी शुरू

  • पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी से लोग हैं बेहाल

  • कुछ जगहों पर पार 36 डिग्री तक पहुंचा

हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर।

ओडिशा में मानसून की विदायी के बीच भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। राज्य के कुछ जगहों पर पारा 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। गर्मी और उमस से लोग परेशान है। चिलचिलाती धूप का असर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि ओडिशा में सर्दी आमतौर पर अक्टूबर के महीने में शुरू होती है, लेकिन इस साल अभी तक इसका कोई लक्षण देखने को नहीं मिला है। अक्टूबर का आधा महीना भी लगभग बीतने वाला है, लेकिन ठंड शुरू होने की जगह गर्मी झेलने को मिल रही है। यहां तक कि राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ओडिशा में अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में इतनी बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा, बारिश की कमी और जलवायु परिवर्तन कुछ प्रमुख कारण हैं। दिन में जहां गर्मी असहनीय है, वहीं शाम को उमस से जीना मुहाल हो रहा है।

हालांकि उत्तर ओडिशा के कुछ हिस्सों में अक्टूबर के पहले सप्ताह के दौरान बारिश हुई। इसके बाद राज्य से बारिश पूरी तरह गायब हो गई है। आईएमडी भुवनेश्वर के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि मानसून की वापसी और सर्दियों के आगमन के बीच संक्रमण अवधि के दौरान इस तरह की मौसम की स्थिति सामान्य रूप से अनुभव की जाती है।

पांच साल में सबसे अधिक तापमान

पिछले पांच साल के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि इस साल अक्टूबर महीने में राज्य में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा है। इस साल अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां तक कि कुछ जगहों पर यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि हर साल इस अवधि के दौरान राज्य में आमतौर पर अधिकतम तापमान 32 और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मानसून ने ओडिशा से ली पूर्ण रूप से विदायी

इधर, दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को ओडिशा से संपूर्ण रुप से विदायी ले ली है। गत 22 जून को मानसून ने ओडिशा में प्रवेश किया था। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा यह जानकारी दी गई है। उधर, राज्य में भारी गर्मी हो रही है। अनेक शहरों का तापमान 35 डिग्री के ऊपर रिकार्ड किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि राज्य में कुछ और दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं है। इस कारण गर्मी आगामी दिनों में गर्मीजारी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में दो वर्षों में 1,859 सर्पदंश मौतें: मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले दो वर्षों में सर्पदंश के कारण कुल 1,859 लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *