Home / Odisha / 30 सितंबर को बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

30 सितंबर को बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

  • तीव्र होने के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना

भुवनेश्वर। 30 सितंबर के आसपास म्यांमार तट से दूर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देते हुए एक बुलेटिन में कहा कि इसके धीरे-धीरे तीव्र होने की संभावना है और यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट से सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान म्यांमार तट से दूर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

इधर, आज आंतरिक ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर और तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हुई है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा की राजधानी में अब जिलों का होगा अपना ठिकाना

भुवनेश्वर में सभी 30 जिलों के लिए बनेगा गेस्ट हाउस मिलेंगी 3000 कमरे वाली सुविधाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *