Home / Odisha / सौम्य रंजन पटनायक व सुधांशु परिडा बीजद से निष्कासित

सौम्य रंजन पटनायक व सुधांशु परिडा बीजद से निष्कासित

  • पार्टी विरोधी नहीं, जनविरोधी गतिविधियों बताया गया कारण

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनमें खंडपड़ा से विधायक सौम्य रंजन पटनायक व रेमुणा से विधायक सुधांशु परिडा शामिल हैं। पटनायक ने स्वयं मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद पार्टी द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि इन दोनों विधायकों को जनविरोधी कार्य के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

बीजू जनता दल द्वारा जारी विज्ञप्ति में इन दोनों विधायकों को पार्टी से निकालने के लिए जो कारण बताए गए हैं, वह पार्टी विरोधी गतिविधियां, नहीं बल्कि जनविरोधी गतिविधियां हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओड़िया दैनिक समाचार पत्र के एक पूर्व कर्मचारी ने उनके नाम पर लोन लेने के संबंध में शिकायत की है। इस शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इसके बाद उनके अनेक पूर्व कर्मचारियों ने भी उनके खिलाफ समान शिकायतें की हैं। तीन सौ से अधिक कर्मचारियों के नाम पर भारी मात्रा में ऋण लेने का यह मामला एक संगठित बैंक धोखाधड़ी का मामला है। इस कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

इसी तरह रेमुणा से विधायक सुधाशु परिडा पर भी किसानों को मिलने वाली सब्सिडी राशि को हड़प करने का आरोप है। तीन करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में फिलहाल विजिलेंस जांच कर रही है। इस कारण उन्हें भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

बीजद ने बयान कहा है कि सुधांशु शेखर, जब वे मेसर्स निगमानंद एसोसिएट्स, बालेसोर के मैनेजिंग पार्टनर थे, तब उन्होंने दूसरों के साथ मिलकर 2017-18 से 2019-20 की अवधि के दौरान किसानों के लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी सब्सिडी का दुरुपयोग किया। माननीय लोकायुक्त के आदेश पर राज्य सतर्कता द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

सौम्य रंजन पटनायक बीते कुछ दिनों से राज्य के 5-टी सचिव के कार्य करने के तरीके को लेकर समाचार पत्र में संपादकीय लिख कर सवाल उठा रहे थे। इसलिए पार्टी के मुखिया ने उन्हें इससे पहले पार्टी के उपाध्यक्ष के पद से बाहर कर दिया था। इसके साथ-साथ उनके अखबार पर इन दिनों आर्थिक अपराध शाखा द्वारा छापेमारी भी की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने मयूरभंज के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का  किया उद्घाटन और शिलान्यास

 328 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया  91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *