भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पश्चिम ओडिशा के कृषि आधारित त्योहार नुआखाई पर संबलपुरी भाषा में एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। संबलपुर के ईस्ट देवी माता समलेई व सभी आराध्या देवियों को प्रणाम कर प्रधान ने कहा कहा कि नुआखाईं के अवसर पर सभी माता-बहन, दादा सभी को नुआखाई जुहार। 2022 से भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। इस अमृतकाल में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वसुधैव कुटुंबकम की नीति को प्रमुखता दी है। नुआखाई भी पूरे दुनिया के लिए मंगल की कामना करता है।
प्रधान ने कहा कि अमृतकाल में हमें मिलकर परिश्रम करना है तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के दिशा में काम करना है। नुआखाई त्योहार सब को मिलकर रहने का संदेश देता है। मिलकर रहने से परिवार, समाज व देश में भाई चारा बढ़ेगा। देश में भाईचारा बढ़ने पर विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
