Home / Odisha / प्रख्यात लेखिका व नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता का निधन

प्रख्यात लेखिका व नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता का निधन

  •  नई दिल्ली में उन्होंने ली अंतिम सांस

  • प्रधानमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जताया शोक

भुवनेश्वर। प्रख्यात लेखिका, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और पत्रकार गीता मेहता (80) का कल शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। गीता दिग्गज नेता बीजू पटनायक की बेटी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन हैं। उन्होंने मशहूर अमेरिकी प्रकाशक स्वर्गीय सन्नी मेहता से शादी की थी। साल 1943 में दिल्ली में बीजू और ज्ञान पटनायक के घर जन्मी गीता की शिक्षा भारत और ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में हुई। उन्होंने पांच किताबें लिखी थीं, जिसमें कर्मा कोला, स्नेक एंड लैडर, ए रिवर सूत्र, राज और द इटरनल गणेशा शामिल हैं। गीता ने अपनी रचनाओं में भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और धर्म का चित्रण किया था। उनकी पुस्तकों का 13 भाषाओं में अनुवाद किया गया और 27 देशों में प्रकाशित किया गया। उन्होंने यूके, यूरोपीय देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए 14 टेलीविजन वृत्तचित्रों का निर्माण और निर्देशन किया था। गीता 1970 के दशक के दौरान नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के संयुक्त राज्य टेलीविजन नेटवर्क के लिए युद्ध संवाददाता थीं।

उन्होंने 2019 में पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्विट किया है कि प्रख्यात लेखिका गीता मेहता के निधन से मुझे दुःख हुआ है। गीता मेहता एक बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी थीं, जो अपनी बुद्धिमता और लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति जुनून के लिए जानी जाती थीं। उन्हें प्रकृति और जल संरक्षण का भी शौक था। मेरी संवेदनाएं दुःख की इस घड़ी में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में पहली बार वन और वन्यजीव संरक्षण को महिला दस्ता तैनात

    देब्रीगढ़ अभयारण्य की सुरक्षा में उतरी ऑल-वुमन स्क्वॉड भुवनेश्वर। ओडिशा ने वन और …